यूपी:4 वर्षीय बच्ची से रेप, रिपोर्ट लिखाने गए तो आरोपी ने फूंका घर

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Nov, 2019 05:47 PM

up rape of 4 year old girl accused goes home after writing report

मानवता को तार तार कर देने वाली घटना लखीमपुर खीरी से एक सामने आई है। गांव के ही  एक युवक ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपने घर उठा ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी से मानवता को तार तार कर देने वाली घटना एक सामने आई है। गांव का ही एक युवक 4 वर्षीय बच्ची को अपने घर उठा ले गया। यहां युवक ने बच्ची के साथ दुराचार किया। वहीं जब बच्ची की हालत बिगड़ गई तो आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची जब किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसके परिजनों को पूरी बात बताई। वहीं पीड़ित बच्ची के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो इससे गुस्साए आरोपी ने पीड़ित बच्ची का घर फूंक डाला।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज जिला महिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसी के घर के पास में रहने वाला एक युवक अपने घर उठा ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। यह जानकर बच्ची के परिजन आक्रोशित हो गए। शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। शिकायत करने पर आरोपी इतना आग बबूला हो गया और उसने बच्ची का घर जला डाला। किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से बच्ची के घर में लगी आग को बुझाया गया। बाद में परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ रेप और घर जलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को महिला अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्ची महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। पुलिस बच्ची का मेडिकल करवा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वही अस्पताल में बच्ची का हाल जानने पहुंची एसपी पूनम ने बताया की रेप की पुष्टि होने के बाद जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। उधर घटना की जानकारी पाकर सपा नेता बच्ची के घर पहुंचे सपा नेताओं ने अस्पताल में भी जाकर बच्ची का हाल जाना है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!