UP: महिला अस्पताल से प्रेग्नेंट कोरोना पॉजिटिव हुई फरार, मचा हड़कंप

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Aug, 2020 09:55 AM

up pregnant corona positive absconded from women s hospital

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज स्थित मोहनलाल राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी लगते ही अपने पति...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज स्थित मोहनलाल राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी लगते ही अपने पति के साथ फरार हो गई। अचानक कोरोना पॉजिटिव महिला के अस्पताल से गायब होने पर अस्पताल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर सीएमओ जांच के लिए पहुंच गए।

बता दें कि बन्नादेवी इलाका स्थित रसाल गंज में मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय है। जहां से एक महिला गर्भवती अवस्था में भर्ती हुई थी। जिसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी भनक जैसे ही महिला को लगी तो वह अपने पति के साथ अस्पताल से फरार हो गई। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मौके पर सूचना मिलने के बाद सीएमओ डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी भी पहुंच गए। जिन्होंने बताया कि महिला की गुमशुदगी संबंधित थाने को दे दी गई है। हालांकि पता चला है की वह गर्भवती महिला अपने घर पहुंच गई है। जहां पर टीम रवाना की गई है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!