यूपीः महिलाओं की काउंसलिंग करेगी पुलिस, Women’s voice होगी बुलंद

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 Mar, 2021 12:20 PM

up police will be counseling women women s voice will be elevated

अक्सर दबंगों से डरकर चुप रहने वाली व महिलाओं की आवाज भी अब बुलंद होगी।इसके साथ ही महिलाओं का मनोबल भी बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश आगरा के गांव में

आगराः अक्सर दबंगों से डरकर चुप रहने वाली व महिलाओं की आवाज भी अब बुलंद होगी।इसके साथ ही महिलाओं का मनोबल भी बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश आगरा के गांव में पुलिस महिलाओं की काउंसलिंग करेगी। दरअसल जंगल में किशोरी की गैंगरेप व हत्या के मामले में पुलिस ने हर पहलू पर जांच की। छानबीन में सामने आया था कि गांव की कई महिलाओं और युवतियों से पूर्व में नशेबाज युवक छेड़छाड़ कर चुके हैं। मगर लड़कियां बदनामी के डर से युवकों की पुलिस से शिकायत नहीं की। अब महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों से गांव में काउंसलिंग कराई जाएगी।

बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के जिस गांव में किशोरी की हत्या हुई, उसमें पांच हजार की आबादी रहती है। करीब एक हजार परिवारों में से सौ घरों में ही निजी शौचालय हैं। इसलिए पास में जंगल होने के कारण अधिकतर महिलाएं और युवतियां इसमें शौच के लिए जाती है। पुलिस को छानबीन में दबी जुबान में महिलाओं ने पिछली कुछ घटनाओं की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि जंगल में कई बार युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ हुई थी। मगर, बदनामी के डर से कोई थाने नहीं गया। उन्होंने आरोपितों के नाम तो पुलिस को नहीं बताए थे, लेकिन यह बताया था कि गांव के कुछ नशेबाज युवक ऐसा करते हैं। पुलिस ने इसके बाद करीब 50 नशेबाज युवकों की सूची बनाई थी। इन्हें बुलाकर एक-एक से पूछताछ की। अब पुलिस अधिकारी बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए गांव में महिलाओं को जागरूक करने की योजना बना रहे हैं।

आगे बता दें कि महिला अधिकारी गांव में जाकर महिलाओं की काउंसलिंग करेंगी। उनसे कहेंगी की अपने साथ हुई घटना को छिपाने से आरोपितों का दुस्साहस बढ़ता जाएगा और किशोरी की हत्या जैसी घटनाएं होंगी। इसलिए चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलने की जरूरत है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!