Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Apr, 2018 10:56 AM
यूपी के बदायूं में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूंः यूपी के बदायूं में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिनावर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मलगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश ने अपना नाम मुजरिया इलाके के सिकन्दरपुर निवासी रुप किशोर उर्फ राजू बताया है।
उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। यह काफी समय से फरार चल रहा था। इस पर 20 हजार कर इनाम था। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।