Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Nov, 2018 12:22 PM
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कानून-व्यवस्था का प्रदेश में पूरी तरहे से ध्वस्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून- व्यवस्था का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के राज में पुलिस की गाड़ी से खींचकर आदमी को पीट-पीटकर मार डाला...
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कानून-व्यवस्था का प्रदेश में पूरी तरहे से ध्वस्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून- व्यवस्था का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के राज में पुलिस की गाड़ी से खींचकर आदमी को पीट-पीटकर मार डाला जाता है और पुलिस के सिपाही देखते रहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में डायल 100 की गाड़ी में घटी यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
हैदर ने कहा कि पिटाई किए गए व्यक्ति को पुलिस वाले वहीं छोड़ कर चले गए। यदि ले जाकर अस्पताल में ही भर्ती करवा दिया होता तो उसकी जान बच सकती थी। वास्तविकता यह है कि पुलिस की गाड़ी से ही खींचकर उसकी पिटाई की गई थी।