''महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों का साथ दे रही है UP पुलिस''

Edited By Ruby,Updated: 06 Jan, 2019 10:30 AM

up police is supporting women s oppressors

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर बलात्कारियों और शोहदों की मदद करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से मुख्यमंत्री को यह स्थिति सुधारने के निर्देश देने की मांग की। देव ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात के बाद प्रेस...

लखनऊ: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर बलात्कारियों और शोहदों की मदद करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से मुख्यमंत्री को यह स्थिति सुधारने के निर्देश देने की मांग की। देव ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘‘ उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न के हर मामले में पुलिस बलात्कारियों और छेड़छाड़ करने वालों के साथ खड़ी दिखाई देती है। पहला, तो वह ऐसे मामलों का मुकदमा दर्ज नहीं करती। दूसरा, वह गुनाहगार को पहले ही बता देती है कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।’’   

आगरा, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में पिछले दिनों हुए लड़कियों के उत्पीड़न का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को बलात्कारियों को रियायत देने की खुली छूट दे रखी है। एण्टी रोमियो दल उत्पीड़नकर्ताओं को पकड़ने के बजाय निर्दोष लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर कांग्रेस ने गत 28 दिसम्बर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था। महज आठ दिनों में 40 हजार प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए गए जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा की बदहाली के गवाह हैं।     

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि वह मुख्यमंत्री को यह स्थिति सुधारने के आदेश दें। नहीं तो, पार्टी हर विकास खण्ड में ऐसा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस सवाल पर कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी महिलाओं को टिकट देगी, देव ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतने भारी बहुमत के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक नहीं लाए। अगर वह ऐसा करते तो मुझे इसका जवाब नहीं देना पड़ता।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही ज्यादा महिलाओं को चुनाव के टिकट देती रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!