UP पुलिस का भर्ती परिणाम घोषित, महिलाओं में प्रथम स्थान पर बागपत की प्रिन्सी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Feb, 2019 11:52 AM

up police declares recruitment result

उत्तर प्रदेश पुलिस में 41520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार पिछले साल 14 जनवरी को 41 हजार 520 कां...

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस में 41520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार पिछले साल 14 जनवरी को 41 हजार 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इनमें पीएसी के 18000 जवान भी शामिल थे। पुलिस भर्ती के परीक्षा के लिए 22 लाख 76 हजार 184 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा परिणाम के अनुसार महिला कांस्टेबल भर्ती में प्रथम स्थान पर बागपत की प्रिन्सी और दसूरे स्थान पर इटावा की कुमारी प्रीती जबकि तीसरे स्थान पर बागपत की पलक सोंलंकी रही। इसी प्रकार पुरुष कांस्टेबल भर्ती में शामली के विनय मिलक प्रथम, सहानपुर के राहुल कुमार दूसरे और जौनपुर निवासी सौरभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

विश्वकर्मा के अनुसार 41520 चयनित अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश के 40 हजार 496 जबकि मध्य प्रदेश के 104, बिहार के 617,राजस्थान के 85, उत्तराखण्ड के 36, हरियाणा के 146, दिल्ली के 31 ,झारखंड के चार और महाराष्ट्र का एक अयर्थी शामिल है। उन्होंने बताया कि पीएसी के 18000 जवानों में 17 हजार 297 के उत्तर प्रदेशके जबकि 703 अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा के दौरान 130 मुन्ना भाई पकड़े गये थे , जिनके खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है।









 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!