Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Jul, 2018 06:45 PM
सरकार की लाख काेशिशाें के बावजूद भी प्रदेश में नकली करंसी के गाेरखधंधे खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कासगंज का है। जहां पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नकली करंसी चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़़ किया है।
कासगंज (विवेक राॅय)-सरकार की लाख काेशिशाें के बावजूद भी प्रदेश में नकली करंसी के गाेरखधंधे खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कासगंज का है। जहां पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नकली करंसी चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़़ किया है।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े ग्यारह लाख की नकली करंसी बरामद हुई है। साथ ही इन तस्करों से पुलिस का फर्जी आई कार्ड आैर कई अन्य लोगोंं के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए दोनों तस्करों के नाम अकील और नेपाल सिंह हैं। ये दोनों जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जाे नकली नोटों को खपाने का काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि ये दोनों अलीगढ़ से नकली नोटों की तस्करी करते थे और इससे जुड़े और लोगों से संपर्क करते थे। इसके अतिरिक्त ये लोगों को नौकरी का झांसा देकर भी ठगते थे। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों नकली नोट तस्करों को जेल भेज दिया है। इस नकली नोट के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मामले की जांच कर रही है।