UP पंचायत इलेक्शनः इटावा में वोट को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी, शिवपाल के करीबी चंदगीराम गिरफ्तार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Apr, 2021 09:48 PM

up panchayat election firing between two parties over etawah vote

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को प्रदेश में सरगर्मी जोरों पर है। ऐसे में पुलिस भले ही इलेक्शन के दौरान शांति के लिए अलर्ट है इसके बावजूद इटावा में सैफई थाना

इटावाः कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को प्रदेश में सरगर्मी जोरों पर है। ऐसे में पुलिस भले ही इलेक्शन के दौरान शांति के लिए अलर्ट है इसके बावजूद इटावा में सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया में पंचायत चुनाव में वोट मांगने के दौरान दो प्रत्याशियों के पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक के पेट में गोली लग गई।  मामले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता व शिवपाल के करीबी चंदगीराम यादव समेत दो लोगों को पुलिस ने अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बाबत इटावा के एसएसपी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिये सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। पता चला कि राहुल यादव और प्रसपा नेता चंदगीराम यादव का काफिला कुइया के नगला बिहारी में गांव में वोट मांग रहा था। इसी दौरान दोनों के समर्थक आमने सामने आ गए और विवाद हो गया। इसके बाद तमंचे से गोली चली, जिसमें राहुल यादव का साला अंशुल यादव घायल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत ही थाना पुलिस को दी गई इसके बाद थाना प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु सैफई में भर्ती कराया गया है।

चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केज दर्ज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी के बाद सैफई थाने का दौरा करके चुनावी हिंसा के बारे में जानकारी ली तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!