Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 06:02 PM
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के अंतिम और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 26 जिलों में कल यानि 29 नवंबर को मतदान होगा। इसमें 5 नगर निगमों में चुनाव होगा, जहां नए महापौर चुने जाएंगे...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के अंतिम और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 26 जिलों में कल यानि 29 नवंबर को मतदान होगा। इसमें 5 नगर निगमों में चुनाव होगा, जहां नए महापौर चुने जाएंगे। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी शामिल हैं। वहीं प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
तीसरे चरण के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व के 2 चरणों की तरह सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था को चाकचौबंद रखने की जिम्मेदारी 80 हजार सुरक्षाकर्मियों पर होगी। जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 40 कंपनियां भी शामिल होंगी।
इन जिलों में होगा मतदान
तीसरे चरण के लिए सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर में मतदान होगा।