UP-MLC चुनाव: PM के चहेते पूर्व IAS अरविंद शर्मा सहित BJP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, इनके नाम भी शामिल

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Jan, 2021 01:41 PM

up mlc elections bjp declared 4 candidates including former ias arvind sharma

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में आज अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि भाजपा की केन्द्रीय समिति...

लखनऊ/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में आज अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय समिति ने शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार सीटों के लिए पुन: उम्मीदवार बनाया है। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रहा है। इसके लिए 28 जनवरी को चुनाव होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले शर्मा ने गुरूवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शर्मा को पार्टी मुख्यालय में एक सादे समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

गुजरात कैडर के शर्मा ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।  शर्मा ने मऊ जिले के एक पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!