UP सरकार करेगी 'अयोध्या तीर्थ विकास परिषद' का गठन, योगी बनेंगे अध्यक्ष

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Feb, 2020 05:51 PM

up government to set up ayodhya teerth vikas parishad yogi to be chairman

केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद अब उत्तर प्रदेश  सरकार अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। इस...

लखनऊः केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद अब उत्तर प्रदेश  सरकार अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। इस शासकीय संस्था को स्वतंत्र होकर ढांचागत विकास व लाभ के लिए आर्थिक नीतियां बनाने से लेकर पर्यटन और प्रबंधन का अधिकार होगा। जिसके अध्यक्ष UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। वहीं लोक निर्माण, पर्यटन, वित्त, संस्कृति, नगर विकास, परिवहन, वन, पर्यावरण विभागों के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य होंगे।

बता दें कि UP अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का स्वरूप ब्रज तीर्थ परिषद जैसा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके दायरे में रामनगरी के 100 वर्ग किमी के भू-भाग समेत 5 जिलों से होकर गुजर रहे 84 कोस परिक्रमा मार्ग का क्षेत्र होगा। करीब डेढ़ महीने पहले ही जिला प्रशासन ने शासन में अयोध्या विकास प्राधिकरण से भूमि के विकास संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र समेत संस्था का अंग बनने वाले विभागों से आवश्यक रिपोर्ट शासन को भेज दी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!