यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Jul, 2020 08:28 PM

up government minister chetan chauhan corona positive

उत्तर प्रदेश के राज्य आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के बाद अब मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुबह सिविल अस्पताल में...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्य आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के बाद अब होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को चेतन चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुबह सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना जांच हुई थी। 

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के परिवार के लोगों की हालत गंभीर
सहारनपुर में क्वॉरंटाइन आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के परिवार के लोगों की हालत गंभीर हो गई है। उनके परिवार के लोगों को मेरठ रेफर किया गया है।

भाजपा विधायक संजय कुमार के परिवारवाले भी कोरोना संक्रमित
कौशाम्बी जिले में चायल से विधायक भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार के भतीजे के बाद घर के दो और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। कोखराज थाना के भरवारी क्षेत्र के निवासी विधायक की भाभी तथा रसोइया की कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 

सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत कई नेता संक्रमित 
वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं। लखनऊ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) ने सुनील सिंह साजन के दो दिन पहले के सैंपल की जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें सुनील सिंह साजन कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ उनका परिवार भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं। प्रदेश में अभी कई माननीय की रिपोर्ट आना बाकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!