यूपीः कानपुर जू में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस, दर्शकों के लिए बंद हुआ चिड़ियाघर

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Jan, 2021 10:16 AM

up first case of bird flu found in kanpur zoo zoo closed for visitors

कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू की दहशत भी बढ़ती जा रही है। लिहाजा योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं कानपुर चिड़ियाघर में...

कानपुर: कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू की दहशत भी बढ़ती जा रही है। लिहाजा योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं कानपुर चिड़ियाघर में मरे जंगली मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिन में चार मुर्गों और दो तोतों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मृत जंगली मुर्गों की जांच रिपोर्ट भोपाल रिसर्च सेंटर से आई है, जिनमें एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश का पहला बर्ड फ्लू कानपुर चिड़ियाघर में मिलने के बाद प्रशासन ने जू को बंद करा दिया है। कानपुर प्राणि उद्यान के निदेशक ने कहा कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!