UP Election 2022: मेजा विधानसभा से अबकी बार किसकी सरकार ?

Edited By Umakant yadav,Updated: 26 Oct, 2021 01:50 PM

up election 2022 whose government will be elected from meja vidhan sabha

देश में सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल यात्राओं के जरिए अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगे है। प्रदेश में यह चुनाव अगले साल 14 मार्च से...

प्रयागराज: देश में सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल यात्राओं के जरिए अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगे है। प्रदेश में यह चुनाव अगले साल 14 मार्च से पहले होने हैं क्योंकि विधानसभा के गठन की तारीख 14 मार्च 2022 है। इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे और इस तारीख से पहले ही पार्टियों को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।

PunjabKesari
जब बात चुनाव की आती है तो प्रयागराज की मेजा विधानसभा सीट का महत्व बढ़ जाता है, क्योंकि यूपी चुनाव के लिए मेजा सीट महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मेजा विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। फिलहाल हम आपके लिए लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ जान सकेंगे।

PunjabKesari
बता दें कि 2017 में मेजा विधानसभा सीट में कुल 37.42 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से नीलम करवरिया ने समाजवादी पार्टी के राम सेवक सिंह को 19843 वोटों के मार्जिन से हराया था। मेजा विधानसभा सीट इलाहाबाद के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं।

PunjabKesari
इस बार किसकी सरकार?
वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो सभी का अलग-अलग मत है। लेकिन इसमें भी सपा की सरकार बनाने को लेकर लोग अधिक उत्साहित दिखे। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार में गरीब जनता परेशान है, रोजगार नहीं हैं, महंगाई तो आसमान छू रही है। ऐसे में अखिलेश सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।
PunjabKesari
मेजा विधान सभा के आंकड़े:-

  • कुल मतदाता : 317700
  • पुरुष मतदाता : 175045
  • महिला मतदाता : 142634

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!