Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 12:14 PM
भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियन मथुरा के छाता विधान सभा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के पक्ष के एक जनसभा को संबोधित करने मथुरा पहुंचे थे।
मथुरा: भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियन मथुरा के छाता विधान सभा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के पक्ष के एक जनसभा को संबोधित करने मथुरा पहुंचे थे। मथुरा पहुंचे संजीव बालियन ने एक बार फिर विवादित बयान बाजी करते हुए राजनीति की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
संजीव बालियन ने दिया विवादित बयान
संजीव बालियन ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमेशा सम्प्रदायिकता की राजनीति मुलायम सिंह ने की। बालियन ने कहा कि मैं उनसे कहना चाहूंगा कि अब तो मरने का समय आ गया जीने का समय अब उनका नहीं रहा। समाजवादी पार्टी इसी चुनाव में दफन हो जाएगी।
‘सपा इस चुनाव में पूरी तरह हो जाएगी दफन’
सपा और कांग्रेस गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले केंद्र को लूटा और अब इनका लूट बचे हुए उत्तर प्रदेश को लूटने की कोशिश है। उन्होंने भाजपा की सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया। वहीं राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें