UP के डिप्टी CM केशव मौर्य का दावा- 2022 में फिर बनेगी BJP की सरकार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jul, 2021 10:21 AM

up deputy cm keshav maurya claims  bjp government will

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनायेगी। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में...

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनायेगी। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है ,लेकिन इसके बाद भी 2022 में बीजेपी 325 से अधिक सीटे जीतकर फिर सरकार बनाने जा रही है एक बार फिर उत्तर प्रदेश में रामराज आएगा सुशासन आएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जौनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लगात से सड़को निर्माण कराया जा चुका है कुछ बन रही है। आज जो घोषणाएं हुई है उसके मिलाकर और यह राशि बढ़ जायेगी। उन्होने कहा कि सपा बसपा सरकार में कागजों पर सड़के बनायी जाती थी , जमीन पर कुछ भी नही बनता था।       

मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी धोखेबाज है। भाजपा गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है भाजपा जो कहती है करती है। गंगा की सफाई के सवाल पर कहा कि अभी तक भाजपा सपा ,बसपा व कांग्रेस की सफाई में लगी थी इन तीनो दलो को साफ कर दिया है गंगा की भी सफाई हो जायेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!