कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 12:51 PM

up congress vice president joined in sp

यूपी निकाय चुनाव शुरु होते ही कई पार्टियों के बीच जंग देखने को मिल रही है। नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हें। इसी क्रम में अब यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय पार्टी छोड़ सपा में शामिल हो गए हैं...

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव शुरु होते ही कई पार्टियों के बीच जंग देखने को मिल रही है। नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में अब यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय पार्टी छोड़ सपा में शामिल हो गए हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कांग्रेस छोड़कर सपा में आने वाले सुनील कुमार को ज्वाइन कराया। सुनील पाण्डेय यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ-साथ खेल-कूद कमेटी सहित कई संस्थाओं के संयोजंक पद पर रह चुके हैं। समाज की सेवा के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। एेसे में अब यह देखना होगा कि सुनील के सपा ज्वाइन करने से कांग्रेस की क्या प्रतिक्रया आती है।

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को (22 नवंबर) को मतदान हुए। पहले चरण में सूबे के कुल 24 जनपदों में 4095 वार्डों पर मतदान हुआ। पहले चरण में प्रदेश के 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका और 154 नगर पंचायतों में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पदों के लिए मतदान हुए। जिसके लिए 3,732 मतदान केंद्र और 11679 मतदान स्थल बनाए गए। वहीं इसके परिणाम 1 दिसंबर को आएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!