Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Sep, 2018 10:54 AM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बूंदबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बूंदबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने की संभावना बहुत कम है।
बता दें कि, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।