Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 Oct, 2020 08:09 AM
उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन की ओर से रविवार को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रेरित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन की ओर से रविवार को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उत्साहित करेंगे।
दीक्षित ने बताया कि रविवार को चार बजे इसकी शुरुआत अमरोहा जिले के नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस क्षेत्र के सभी बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को दोनों नेता संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन से रिक्त हुई नौगांव सादात विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। दीक्षित ने बताया कि इसके बाद अन्य छह क्षेत्रों के लिए भी कार्यक्रम जारी होंगे।