Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 Oct, 2020 11:34 AM
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं प्रदेश के विधान सभा उप चुनाव से सम्बंधित जिले में निर्वाचन के के लिए सरकार ने 3 नवम्बर को...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं प्रदेश के विधान सभा उप चुनाव से सम्बंधित जिले में निर्वाचन के के लिए सरकार ने 3 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार ने दी।
प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 3 नवम्बर को अमरोहा के 40-नौगावां सादात, बुलंदशहर के 65-बुलंदशहर, फिरोजाबाद के 95-टूण्डला (अ0जा0) उन्नाव के 162-बांगरमऊ, कानपुर नगर के 218-घाटमपुर (अ0जा0), देवरिया के 337-देवरिया, जौनपुर के 367-मल्हनी विधान सभा में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।