UP: पारिवारिक विवाद के चलते 2 पक्षों में चली गोलियां, 11 वर्षीय मासूम की मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Apr, 2020 02:20 PM

up bullets in 2 sides due to family dispute 11 year old innocent dies

देश में एक ओर जहां कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में गोलियां चल गई। विवाद के दौरान चली...

हाथरस: देश में एक ओर जहां कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में गोलियां चल गई। विवाद के दौरान चली गोली एक 11 वर्षीय मासूम को लगी। इसके बाद घायल मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कश्यप नगर में 2 परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट और फायरिंग हुई। वही विवाद के दौरान चली गोली से एक मासूम बच्चा और एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, लेकिन दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में 11 वर्षीय बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बारे में हाथरस के पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल का कहना है कि थाना सादाबाद क्षेत्र में अभी गोली चलने की घटना हुई है। यहां एक ही परिवार के 2 पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत हो रही थी। इस दौरान कहासुनी हो गई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। वहीं गोली लगने से बच्चे की हुई मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम मचा हुआ है। दूसरा युवक भी गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!