यूपी: उम्रकैद की सजा के आरोपी बीजेपी विधायक ने किया सरेंडर

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 May, 2019 04:02 PM

up bjp mla accused of life imprisonment surrenders

यूपी के हमीरपुर में हुए हाई प्रोफाइल सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा के आरोपी बीजेपी के विधायक अशोक सिंह चंदेल ने डीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर में हुए हाई प्रोफाइल सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा के आरोपी बीजेपी के विधायक अशोक सिंह चंदेल ने डीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अदालत में विधायक अशोक सिंह चंदेल, रघुवीर सिंह, आशुतोष सिंह नसीम और भानू सिंह ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह और साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक ने जिस वक्त सरेंडर किया उस वक्त सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों का हुजूम लग गया। हालांकि हमीरपुर शहर में तीन जगह पर पुलिस ने बैरकटिंग लगा विधायक के समर्थकों को रोकने का प्रयास किया था बावजूद इसके पुलिस नाकाम साबित हुई।

बता दें कि 22 साल पुराने हत्याकांड में दोषी पाए गए अशोक सिंह चंदेल और उनके 10 साथियों को जो अभियुक्त भी हैं को हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

जानिए क्या मामला?
अशोक सिंह चंदेल और राजीव शुक्ला के बीच पुरानी रंजीश है। 26 जनवरी 1997 में राजीव शुक्ला के परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 लोगों की हत्या हुई थी। इसमें राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे। रंजीश के मद्देनजर अशोक सिंह चंदेल सहित 12 लोगों के खिलाम मामला दर्ज हुआ। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!