यूपी: BJP की कमल संदेश पदयात्रा के दौरान फायरिंग, पार्टी के बागी नेता आरोप के घेरे में

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Dec, 2018 11:18 AM

उत्तर प्रदेश में इटावा के बकेवर क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के दौरान महेवा ब्लॉक प्रमुख के पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बच गए हालांकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी घायल हुए।

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा के बकेवर क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के दौरान महेवा ब्लॉक प्रमुख के पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बच गए हालांकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी घायल हुए। घटना के पीछे ब्लॉक प्रमुखी चुनाव की टशन बताई जाती है वहीं दूसरे पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष के समर्थकों के द्वारा उन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

PunjabKesariवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पौने 4 बजे के आसपास भाजपा की कमल पदयात्रा पर फायरिंग की खबर सामने आई। जि के बाद जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मौके पर भेजा गया जो पूरे मामले को समझने मे जुटे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुब ,क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया,ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे सहित कई भाजपा नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ थाना पर मौजूद थे। हमले का आरोप भाजपा के बागी नेता गोविंद त्रिपाठी इकनौर एवं उनके समर्थकों पर लगाया जा रहा है। ग्राम बहेड़ा में बकेवर थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ सूचना पर पहुंचा।

PunjabKesariभाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के गृह ग्राम महेवा के समीप ग्राम बहेड़ा में भाजपा की कमल संदेश यात्रा का कार्यक्रम था। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मानवेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रुपए में आए थे। उनके जाने के बाद ही फायरिंग की घटना हुई। ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे बताया कि मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक के जाने के बाद गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थकों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया फायरिंग की गई। उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई।

PunjabKesariहमले में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ को भी चोट आई है। दूूसरी ओर आरोपी पक्ष के भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी का कहना है कि वे क्षेत्रीय अध्यक्ष से अपनी बात कहने गए थे कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूरी परी पर खड़े थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष के जाने के बाद जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने उनके ऊपर अपने साथ के लाए असलहों से जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की और लाठी-डंडों से मारपीट की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!