यूपी BJP ने घोषित किए 59 जिला-महानगर अध्यक्ष, आशुतोष टंडन ने जारी की सूची

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Nov, 2019 12:43 PM

up bjp announces list of 59 district metropolitan president ashutosh

भाजपा ने यूपी के लखनऊ महानगर सहित प्रदेश में 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार अवध क्षेत्र में 11, काशी क्षेत्र में 4, गोरखपुर क्षेत्र में 9, पश्चिम क्षेत्र में 11, ब्रज क्षेत्र में 15 और कानपुर क्षेत्र में 9 जिला-शहर...

लखनऊः भाजपा ने यूपी के लखनऊ महानगर सहित प्रदेश में 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार अवध क्षेत्र में 11, काशी क्षेत्र में 4, गोरखपुर क्षेत्र में 9, पश्चिम क्षेत्र में 11, ब्रज क्षेत्र में 15 और कानपुर क्षेत्र में 9 जिला-शहर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए हैं।
PunjabKesari

PunjabKesari



PunjabKesari
इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सूची जारी कर दी। सूची के अनुसार पहले चरण में 59 में महानगर और जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।

अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर में मुकेश शर्मा लगातार दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सीतापुर में अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर में सुनील सिंह, हरदोई में सौरभ मिश्रा, उन्नाव में राजकिशोर रावत, बलरामपुर में प्रदीप सिंह, बहराइच में श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा में सूर्य नारायण तिवारी, श्रावस्ती में संजय कैंराती, अंबेडकरनगर में कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर में अभिषेक मिश्रा जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। ऋषिकांत राय लालगंज के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गोरखपुर क्षेत्र में आजमगढ़ जिले में लालगंज को इसी वर्ष नया संगठनात्मक जिला बनाया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!