युवा दिवस पर बोले लल्लू- निकम्‍मी सरकारों की वजह से UP बना बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Jan, 2021 07:38 PM

up becomes unemployed capital due to poor governments

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय से कांग्रेस ने ''नौकरी संवाद'' की शुरुआत की और इसमें युवाओं की व्‍यथा-कथा पर मंथन किया।

लखनऊ: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय से कांग्रेस ने 'नौकरी संवाद' की शुरुआत की और इसमें युवाओं की व्‍यथा-कथा पर मंथन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, ''जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केन्द्र बिंदु हुआ करता था, आज निकम्मी सरकारों की वजह से बेरोजग़ारी और प्रवासी मज़दूरों की राजधानी बन गया है।

कांग्रेस मुख्‍यालय जारी बयान के अनुसार युवा कांग्रेस 'नौकरी संवाद' के जरिये पूरे प्रदेश में बेरोजग़ार नौजवानों के बीच जाकर ब्लाक स्तर पर संवाद करके नौजवानों को जोड़ेगी। युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर बेरोजगारों को जोड़ेगी। बेरोजगारों के हक की लड़ाई लडऩे के लिए युवा दिवस और काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के जन्मदिन के अवसर पर उत्‍तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार से नौकरी संवाद अभियान प्रारंभ किया गया। 

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा, च्च्उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करोड़ों युवा किसी भी तरह के रोजग़ार पाने से वंचित हैं।'' युवा कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने च्युवा जनादेश', च्नौकरी की बात' पोस्टर के जरिये इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही नौकरी अभियान प्रोग्राम लॉन्चिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जनता श्मशान से लेकर मंदिर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!