Edited By Ramkesh,Updated: 06 Dec, 2020 01:58 PM
उत्तर प्रदेश सरकार तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क की स्थापना कर दी है, लेकिन प्रदेश में महिलाएं, बच्चियां सुरिक्षत नजर नहीं आती है।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश सरकार तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क की स्थापना कर दी है, लेकिन प्रदेश में महिलाएं, बच्चियां सुरिक्षत नजर नहीं आती है। ऐसा ही ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जहां पर बेखौफ मन चलो ने एक नाबालिग को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़िता किसी तरह रोती-बिलखती घर पहुंची। परिजनों को आप बीती सुनाई। आनन-फानन में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर बाजार जा रही एक नाबालिग को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी पीड़िता को बेहोश हालात में जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की जानकरी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। विधिक कार्रवाई करके आरोपीयों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।