Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 May, 2019 10:55 AM
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कस्बा नानपारा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया के पुत्र रवि मदेशिया की कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभय मदेशिया का पुत्र रवि मदेशिया अपने मित्र रजत...
बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कस्बा नानपारा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया के पुत्र रवि मदेशिया की कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभय मदेशिया का पुत्र रवि मदेशिया अपने मित्र रजत कुमार के साथ बहराइच कार से गया था।
सोमवार देर शाम जब रवि वापस लौट रहा था, तभी मटेरा चौराहे के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर ईंट भट्ठे में जा घुसी और रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी रजत घायल हो गया। उन्होंने बताया कि रजत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, बलहा क्षेत्र के विधायक अक्षयबर लाल गोंड भी मौके पर पहुंचे।