Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Aug, 2020 02:54 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक घर में करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इतने बड़े अजगर को देखकर गांव में दहशत फैल...
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक घर में करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इतने बड़े अजगर को देखकर गांव में दहशत फैल गई।
बता दें कि मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादुपुर गांव का है। जहां 15 फीट लंबा अजगर मिलने से गांव में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को दबोचा। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।