यूपी में फिर दरिंदगीः अमेठी में दबंंगों ने दलित प्रधाानपति को जिंदा जलाया

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2020 03:54 PM

darpan in up again dabangs in amethi burn dalit principal alive

उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में दबंगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव निवासी ग्राम प्रधान छोटका का पति अर्जुन गुरूवार शाम को गांव से गायब हो...

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में दबंगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव निवासी ग्राम प्रधान छोटका का पति अर्जुन गुरूवार शाम को गांव से गायब हो गया था। गांव के एक मकान की बाउंड्री में अर्जुन गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दाैरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी और ग्राम प्रधान छोटका ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि देर शाम पांच लोगों ने पहले उसका अपहरण किया। उसके बाद जलाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है़। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है़।
मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी
जिलाधिकारी ने बताया कि किसान बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल शाम को ग्रामीणो द्वारा सूचना दी गई थी कि प्रधान पति घायल अवस्था मे पड़ा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रधान पति अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जाँच के बाद जैसा भी होगा कार्रवाई की जायेगी।
सांसद स्मृति ईरानी ने की आरोपियों जल्द गिरफ्तारी की मांग
उधर, मामले की जानकारी होते ही केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी तुरंत एक्शन में आ गईं। स्मृति ने डीएम को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एसपी दिनेश सिंह से भी फोन पर बात की। स्मृति ने सभी आरोपियों जल्द-जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!