Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2019 04:41 PM
कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव पीड़िता का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्नाव की बेटी के शव को दफनाया गया। बहन ने कारण ये बताया कि मेरी बहन को पहले ही एक बार जलाया जा चुका है। वह जलने के बाद तड़प-तड़पकर अपनी जान गंवा चुकी है। अब हम...
उन्नावः कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव पीड़िता का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्नाव की बेटी के शव को दफनाया गया। बहन ने कारण ये बताया कि मेरी बहन को पहले ही एक बार जलाया जा चुका है। वह जलने के बाद तड़प-तड़पकर अपनी जान गंवा चुकी है। अब हम उसे दोबारा जलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, इसलिए उसे अब दफना दिया।
वहीं अब पीड़िता की बहन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी। पुलिस सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित का शव अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और मंत्री कमला रानी वरुण उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पीड़ित की बहन को सरकारी नौकरी और महिला पुलिस की सुरक्षा देने का आश्वासन कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने दिया। इतना ही नहीं आईजी एसके भगत ने परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वासन दिया।