Loksabha Election 2019: एक नजर उन्नाव लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Apr, 2019 01:42 PM

unnao loksabha seat

लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक लोकसभा सीट है। उन्नाव लोकसभा के इतिहास की बात करें तो आजादी के बाद इस सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के विश्वंभर दयाल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की...

उन्नाव लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक लोकसभा सीट है। उन्नाव लोकसभा के इतिहास की बात करें तो आजादी के बाद इस सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के विश्वंभर दयाल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। जिसके बाद कांग्रेस इस सीट पर लगातार साल 1971 तक 6 बार चुनाव जीती, लेकिन साल 1977 में चुनाव में जनता पार्टी के राघवेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।
PunjabKesari
हालांकि 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर वापसी की और 1984 में भी यह सीट कांग्रेस अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन जब अपने उफान पर था तो बीजेपी ने पहली बार इस सीट पर खाता खोला। जिसके बाद बीदेपी के देवीबक्श ने साल1996 और 1998 में भी जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी। अगर बात पिछले तीन लोकसभा चुनावों की करें तो 2004 में बसपा के बृजेश पाठक तो 2009 में कांग्रेस के अनु टंडन ने जीते। वहीं 2014 में बीजेपी के साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराया।

उन्नाव के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
उन्नाव लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीटें आती है। जिसमें मोहान, उन्नाव, बांगरमऊ, सफीपुर, भगवंतनगर और पुरवा विधानसभा सीटें शामिल हैं।

जानिए इस बार कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्नाव में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 77 हजार 079 है। जिसमें मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 93 हजार 514, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 83 हजार 468 और ट्रांस जेंडर के कुल 97 मतदाता शामिल हैं।

एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर PunjabKesari
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने जीत हासिल की थी और उन्हें 5 लाख 18 हजार 834 वोट मिले थे...वहीं सपा के अरुण शंकर शुक्ला 2 लाख 8 हजार 661 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बसपा के ब्रजेश पाठक को 2 लाख 176 वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
साल 2009 की बात करें तो कांग्रेस के अन्नू टंडन ने 4 लाख 75 हजार 476 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के अरुण शंकर शुक्ला 1 लाख 73 हजार 384 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि सपा के दीपक कुमार 1 लाख 45 हजार 139 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर PunjabKesari
अगर बात साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो बसपा के ब्रजेश पाठक ने 1 लाख 78 हजार 366 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं सपा के दीपक कुमार 1 लाख 60 हजार 605 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि बीजेपी के देवी बक्स सिंह 94 हजार 711 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!