उन्नाव केस पर प्रियंका का ट्वीट- घटना दिल दहला देने वाली, तीसरी लड़की को इलाज के लिए पहुंचाया जाए दिल्ली

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Feb, 2021 12:05 PM

unnao incident shocking third girl to be taken to delhi for treatment priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रद्रेश के उन्नाव में 2 दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और एक लड़की के बेसुध पाए जाने की घटना को ‘‘दिल दहला देने वाली'''' करार दिया। उन्होंने कहा कि तीसरी लड़की को उपचार के लिए....

नई दिल्ली\लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रद्रेश के उन्नाव में 2 दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और एक लड़की के बेसुध पाए जाने की घटना को ‘‘दिल दहला देने वाली'' करार दिया। उन्होंने कहा कि तीसरी लड़की को उपचार के लिए दिल्ली पहुंचाया जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा ? प्रियंका ने कहा कि उप्र सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुनें एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित समुदाय की 3 लड़कियां बेसुध मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उनमें से 2 को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15,14 और 16 साल की 3 लड़कियां अपराह्न करीब 3 बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर खेत में बेसुध पड़ी मिलीं। वे एक दुपट्टे से बंधी हुई थीं। उन्होंने कहा कि 2 लड़कियों की मौत हो गई और तीसरी लड़की को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!