माखी रेप कांडः रायबरेली जा रही पीड़िता की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, चाची की मौत, वकील घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jul, 2019 10:21 PM

unnao gang rape case in the accident the victim s aunt

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह रायबरेली जेल में बंद है। जिसके चलते रविवार को पीड़िता, उसकी मां, चाची और वकील महेंद्र सिंह रायबरेली जेल में महेश सिंह से मिलने जा रहे थे। इस दौरान वकील महेंद्र सिंह की गाड़ी को अतरुआ गांव के पास एक ट्रक ने...

उन्नावः उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह रायबरेली जेल में बंद है। जिसके चलते रविवार को पीड़िता, उसकी मां और चाची और वकील महेंद्र सिंह रायबरेली जेल में महेश सिंह से मिलने जा रहे थे। इस दौरान वकील महेंद्र सिंह की गाड़ी को अतरुआ गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रेप पीड़िता की चाची की मौत हो गई है, जबकि रेप पीड़िता, उसकी बहन और वकील महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Prayagraj: Two kaanwariyas dead & several injured after the vehicle they were travilling in, overturned in Phulpur. Brijesh Srivastav, SP City says, "A vehicle was coming from Jaunpur carrying around 32 kaanwariyas, it got overturned injuring several kaanwariyas, killing 2." pic.twitter.com/4X9Z6BU84D

— ANI UP (@ANINewsUP) July 28, 2019

उल्लेखनीय है कि 15 साल पहले प्रधानी चुनाव के दौरान भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने रेप पीड़िता के पिता और उनके दोनों भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप बेबुनियाद पाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

मौके पर महेश सिंह के पेश न होने से आरोपमुक्त नहीं हो सके। वहीं माखी रेप कांड के बाद उस पुराने मुकदमे में पुलिस ने फौरन महेश को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने महेश सिंह को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी।

 हादसे के पीछे उसकी हत्या की आशंका भी हो सकती है :अखिलेश 
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ रायबरेली जाते हुए हुआ हादसा गम्भीर घटना है, जिसके पीछे उसकी हत्या की आशंका भी हो सकती है। यादव ने रविवार रात जारी बयान में कहा कि रेप पीड़िता अपने चाचा से मिलने अपनी मां,चाची और वकील के साथ कार से रायबरेली जा रही थी। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी जिसमे उनकी मां और चाची की मृत्यु हो गई जबकि रेप पीड़िता और वकील को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रेप पीड़िता के साथ घाटी घटना की जांच सी.बी.आई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा इस घटना से भाजापा का विधाययक सम्बद्ध है और प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगातया कि प्रदेश में जंगल राज है और अपराधी बेख़ौफ़ हैं। घटना की सीबीआई की जांच से ही हादसे पर से पर्दा उठ सकेगा। इस बीच सपा के सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव ‘साजन' और उदय वीर सिंह (सभी विधान परिषद् के सदस्य) ने ट्रामा सेण्टर जा कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया किघायलों के इलाज का पूरा खर्च समाजवादी पार्टी वहन करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!