Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2018 11:49 AM
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा हिंदुवादी संगठनों ने जोर-शोर से उठाया है। प्रवीन तोगड़िया के संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। हिंदुवादी नेताओं ने सरकार का पिंडदान कर मुंडन संस्कार कराया।
आगरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा हिंदुवादी संगठनों ने जोर-शोर से उठाया है। प्रवीन तोगड़िया के संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। हिंदुवादी नेताओं ने सरकार का पिंडदान कर मुंडन संस्कार कराया। हिंदुवादी नेताओं ने मांग की कि यदि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण 4 महीने में शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।
हिंदुवादी नेता प्रवीण तोगड़िया के संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में एकत्रित हुए। यहां महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाया। मुंडन कराने के बाद सरकारों का पिंडदान भी किया गया। गोविंद पाराशर ने कहा कि हिंदुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को वोट दिया था। जब सरकारें राम मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती हैं तो राष्ट्रीय बजरंग दल कार सेवा कर राम मंदिर का निर्माण करवाएगा।