किसान आंदोलन पर बोले केंद्रीय मंत्री- आपने ऐसा आंदोलन नहीं देखा होगा, जहां मसाज और...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Dec, 2020 05:05 PM

union minister said on the farmers  movement you would

कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने सवाल खड़ किए हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर न जाने कितने आंदोलन हुए हैं, लेकिन आपने ऐसा आंदोलन नहीं देखा होगा। जहां मसाज और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हों।...

चंदौली: कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने सवाल खड़ किए हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर न जाने कितने आंदोलन हुए हैं, लेकिन आपने ऐसा आंदोलन नहीं देखा होगा। जहां मसाज और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हों। किसानों का सम्मान है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह आंदोलन पंजाब के कुछ संगठित लोगों और आढ़तियों द्वारा चलाया जा रहा है। यही वजह है कि सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन पा रही है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ. महेंद्र पांडे ने कहा कि लोकतंत्र की इससे बेहतर तस्वीर क्या हो सकती है? जब देश के प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से देश के लोगों और किसानों को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी की समझदारी में कठिनाई है। शायद यही वजह है कि हर सप्ताह उनके ऊपर एक सवालिया निशान खड़ा हो जाता है। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कहीं जिंदा नहीं हो पाई। उत्तर भारत के बाद अब कांग्रेस दक्षिण में भी सीमित हो गई है। इतनी पुरानी पार्टी की यह स्थिति देख कभी-कभी दया आती है। बता दें कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने अपने संसदीय क्षेत्र चन्दौली पहुंचे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!