Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 Dec, 2020 08:56 AM
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने घातक कालाजार बीमारी के उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया है। हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ बिहार के चार और
नयी दिल्ली/लखनऊः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने घातक कालाजार बीमारी के उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया है। हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ बिहार के चार और झारखंड के 12 प्रखंडों में प्रति 10,000 की आबादी पर एक से ज्यादा मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मंत्री ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जानलेवा बीमारी की स्थिति की समीक्षा की।
हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को तीन साल के अंत में उन्मूलन प्रमाण पत्र मिलेगा। बयान के मुताबिक, मंत्री को सूचित किया गया बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 54 जिले फिलहाल कालाजार से प्रभावित हैं जबकि असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे अन्य राज्यों में छिटपुट मामले हैं।