केंद्रीय कृषि मंत्री ने बल नदी पर पुल निर्माण का किया शुभारंभ, 90 करोड़ से बनेगा पुल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Mar, 2021 05:28 PM

union agriculture minister inaugurates bridge construction

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी पर मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित उसैद घाट पर पुल निर्माण के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए...

आगरा: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी पर मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित उसैद घाट पर पुल निर्माण के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए बनने जा रहे 700 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े पुल से दोनों राज्यों के विकास के रास्ते तैयार होंगे। पुल की लागत करीब 90 करोड़ रुपए आएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण में अब तक कई कारणों से देरी हुई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा 32 वर्ष पूर्व किए गए शिलान्यास पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री शिलान्यास करे और काम न हो। यह सबसे बड़ा आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भी पुल निर्माण का प्रयास किया गया था, लेकिन मध्य प्रदेश में सरकार बदल जाने से काम नहीं हो सका था।

नरेंद्र सिंह तोमर ने इसके लिए यूपी के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के प्रयासों की भी सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्नत खेती का लाभ छोटे किसानों को मिलेगा। सभी किसानों को नवीन तकनीकी से जोड़ने, गांव-गांव में प्रोसेसिंग पैकिंग और कृषि उत्पाद संगठन के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!