हाथसर: DM के आवास पर अज्ञात लोगों ने डाला कचरा, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Oct, 2020 07:27 PM

unidentified people dump garbage at hathsar dm s residence stir

उत्तर प्रदेश के हाथरस के जिलाधीश प्रवीण कुमार के जयपुर स्थित एक मकान के सामने शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया। वैशालीनगर के वृत्ताधिकारी राय सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रवीण कुमार के मकान के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया।

जयपुर/हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस के जिलाधीश प्रवीण कुमार के जयपुर स्थित एक मकान के सामने शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया। वैशालीनगर के वृत्ताधिकारी राय सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रवीण कुमार के मकान के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि कचरा डालने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा कि इस मकान में किराएदार रहते हैं। वहीं, वैशालीनगर पुलिस थाने के अनुसार उक्त मकान में हाथरस के जिलाधिकारी के माता-पिता रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!