Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Apr, 2018 12:51 PM
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में एक घर के तहखाने में 23 वर्षीय युवती को बंधक बना कर रखा गया। यहां युवती से करीब दो महीने तक 2 व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया...
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में एक घर के तहखाने में 23 वर्षीय युवती को बंधक बना कर रखा गया। यहां युवती से करीब दो महीने तक 2 व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे 2 महीने तक एक स्थान पर रखा गया और एक व्यक्ति तथा उसके अंकल ने उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि युवती एक फरवरी को किसी तरह घर से भागने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी और उसके अंकल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका अंकल फरार है और उसे पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है। देश के कई हिस्सों में बलात्कार के मामलों को लेकर फैले आक्रोश के बीच यह घटना सामने आई है।