Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Dec, 2018 05:41 PM
अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी संगठन ने बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय को हटाकर, उनकी जगह दुर्गेश त्रिपाठी को अमेठी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गेश त्रिपाठी को स्मृति ईरानी का काफी करीबी नेता माना...
अमेठीः अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी संगठन ने बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय को हटाकर, उनकी जगह दुर्गेश त्रिपाठी को अमेठी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गेश त्रिपाठी को स्मृति ईरानी का काफी करीबी नेता माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक अमेठी में बीजेपी के 3 बड़े गुट हैं। इनमें एक गुट केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का और दूसरा ग्रुप तत्कालीन जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय का और तीसरा गुट बीजेपी विधायक का है। इन गुटों के बीच की काफी दिनों से शीतयुद्ध की बात कही जा रही थी। 2019 में यह बीजेपी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता था। ऐसे में पार्टी ने संगठन को एक सूत्र में पिरोने के लिए बड़ा कदम उठाया है।