UP सरकार ने केन्द्र को भेजा हवाई अड्डों को महान विभूतियों के नाम पर करने का प्रस्ताव

Edited By Ruby,Updated: 04 Aug, 2018 06:56 PM

u p government proposes to send airports to the names of great figures

उत्तर प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डों का नाम देश के महान विभूतियों के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। केन्द्र सरकार के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन किये जाने को मंजूरी दिये जाने के बाद हवाई अड्डों का नाम...

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डों का नाम देश के महान विभूतियों के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। केन्द्र सरकार के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन किये जाने को मंजूरी दिये जाने के बाद हवाई अड्डों का नाम देश के महान विभूतियों के नाम किये जाने की मांग जोर पकडऩे लगी है। 

दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगेे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस आशय का एक प्रस्ताव गत शुक्रवार को केन्द्र सरकार को भेजा है। प्रस्ताव में कानपुर हवाई अड्डे का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी, आगरा हवाई अड्डे का नाम पंड़ति दीन दयाल उपाध्याय तथा गोरखपुर हवाई अड्डे का नाम‘नाथ नगरी’किये जाने की मांग की है। 

राज्य कैबिनेट ने कई दिन पहले ही इन नामों को मंजूरी दे दी थी। इस बीच, भाजपा ने रविवार के उद्घाटन के लिए चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन में एक भव्य आयोजन करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। 19वीं शताब्दी के इस स्टेशन की मुख्य इमारतों को रेलवे अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को प्रभावित करने के लिए पहले से ही भगवा रंग में रंग दिया है।  मुख्य इमारत के बाहर रविवार को दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन नाम का नया साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा रेलवे स्पोट्स मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय जो चंदौली सीट से सांसद है इस रैली को सफल बनाने में जुट गये है।   

देश के सबसे व्यस्तम स्टेशनों में शामिल मुगलसराल स्टेशन का नाम भाजपा के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने की राज्य सरकार की मांग को भारतीय रेलवे ने मंजूरी दे दी थी। मुगलसराय राज्य का सबसे व्यस्थ स्टेशन है। अब पांच जून से इसे दीन दयाल उपाध्याय नगर जंक्शन रेलवे स्टेशन (डीडीयू) नाम से जाना जायेगा।  
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!