Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Oct, 2018 01:55 PM
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में दीवार गिरने उसके मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में दीवार गिरने उसके मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुंदरकी क्षेत्र के शेखपुरा खास गांव में रहने वाले सुनील और सुखबीर सगे भाई हैं। दोनों के मकान एक-दूसरे के आमने-सामने बने हुए हैं। मकानों के बीच में एक गली है। सुबह दुर्गा मंदिर से आने के बाद सुनील की पत्नी राखी(28) अपनी बच्ची को लेकर गली में खड़ी थी। उसकी देवरानी बबिता (26) भी घर से बाहर आ गई और दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच सुनील के मकान की बाहर वाली दीवार दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गई।
उन्होंने बताया कि दीवार के मलबे में दोनों महिलाएं दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में घायल नवजात बच्ची चांदनी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुच गए हैं।