Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Sep, 2018 06:51 PM
यहां ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो मंजिला मकान ढह गया। जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई...
गाजियाबाद: यहां ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो मंजिला मकान ढह गया। जिससे एक गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ट्रोनिका सिटी में दो मंजिला मकान में कुल आठ सदस्य रहते हैं। परिवार के बच्चे सुबह स्कूल चले गए थे। घर पर एक महिला तथा कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इस बीच मकान अचानक ढह गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एक महिला समेत आठ लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल लेकर गई। यहां से गंभीर रुप से घायल एक महिला को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।