UP में हैवानियत! दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, एक की रेप के बाद हत्या, कपड़ों पर मिले खून के धब्बे... आरोपी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Aug, 2022 07:48 PM

two minor girls kidnapped one murdered after rape blood stains found

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया। परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि रात के समय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया। उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया, उसके नीचे के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे देखे गए।

अधिकारी ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुनिराज ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान कपिल ने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद उसने नौ साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!