ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, आधा दर्जन घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 06:11 PM

two killed  half dozen injured in tractor trolley overturn

उत्तर प्रदेश के जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। वहीं ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं आधा दर्जन लोग ....

जालौनः  उत्तर प्रदेश के जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। वहीं ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
PunjabKesari
जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार घटना जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कामटा की है। जहां के निवासी एक दर्जन मजदूर खेतों में फसल काटने गए थे। फसल काटकर वह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर से अपना संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली समेत सड़क किनारे जा पलटा घटना में ट्रॉली में बैठे एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। 
PunjabKesari
घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती 
वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रास्ते में रामवती और सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतको के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!