Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Feb, 2020 11:06 AM
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में नागरिका संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में नागरिका संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज इलाके में घंटाघर पर सीएए और एनआरसी का विरोध प्रदर्शन के दौरान 17 जनवरी को पुलिसकर्मियों के समझाने पर उन्हें धक्का देकर उत्तेजक नारेबाजी आदि के मामले में 17 जनवरी को दर्ज मुकदमें नामजद हसनगंज इलाके के पुरानी बांसमंडी निवासी एहतेशाम और मो0 अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पुलिस अबतक इस मामले में दस से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।