Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Mar, 2019 10:44 AM
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
लखनऊः लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच ट्वीट जंग छिड़ गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने अंग्रेजी में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के लिए “cock a snook” शब्द का इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का समय अब खत्म हो गया है और यूपी के राजनीतिक रूप से सतर्क लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार शून्य परिणाम 5 गुणा हो जाए।
वहीं उनके ट्वीट पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में “cock a snook” का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको करके दिखा दीजिए, ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है।