Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jul, 2018 03:38 PM
सीतापुर से बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर पैदल जा रहे एक कांवड़िए को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। कांवड़िए लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके चलते बाकी कावड़िए पुलिस से खासा नाराज हुए...
बाराबंकीः सीतापुर से बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर पैदल जा रहे एक कांवड़िए को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। कांवड़िए लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके चलते बाकी कावड़िए पुलिस से खासा नाराज हुए।
दरअसल, 2 दर्जन कांवड़िए सीतापुर के भगौली तीर्थ से महादेवा मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ी लड़के को रौंद दिया। जिसके बाद आस-पास खड़े कांवड़ियों ने ट्रक चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन वह भाग गया। जिसके बाद वह पेट्रोल पंप पर रूक गया। तभी कांवड़िए पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और जमकर बवाल हुआ।
कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर ने करीब 20 से 25 लोगों को बुलाकर हम लोगों पर लाठी डंडे और गुम्मे से हमला करवा दिया। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन लोगों ने हम लोगों को बहुत मारा।
इस पूरे मामले में पुलिस पीछा छुड़ाती नजर आई। वहीं जब मीडियाकर्मियों ने पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।