Edited By Ramkesh,Updated: 19 Oct, 2021 04:12 PM
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब दीवार ढहने से छप्पर के नीचे सो रहीं सास-बहू दब गई। दीवार ढहने की आवाज सुनकर आस पास लोग मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला। आनन फानम में दोनो को लोगों स्थानीय...
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब दीवार ढहने से छप्पर के नीचे सो रहीं सास-बहू दब गई। दीवार ढहने की आवाज सुनकर आस पास लोग मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला। आनन फानम में दोनो को लोगों स्थानीय अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर हथगाम थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्वनी सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात हुई तेज बारिश के दौरान कसरांव गांव में रघुनाथ साहू के घर की दीवार ढह गई, जिसमें दबकर कलावती (55) व उनकी बहू श्यामा देवी (35) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।